बलिया में संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़, मौके पर पुलिस बल तैनात

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (12:57 IST)
Saint Ravidas: उत्तरप्रदेश के बलिया (Ballia) जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में संत रविदास (Saint Ravidas) की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में शुक्रवार रात संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है। उसने कहा कि शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 
नरही थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पन्नेलाल ने बताया कि गांव के ही एक विक्षिप्त युवक ने संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़ की जिससे प्रतिमा का दाहिना हाथ टूट गया है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएचओ ने दावा किया कि घटना को लेकर क्षेत्र में कोई तनाव नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख
More