Hanuman Chalisa

UP Crime News: बरेली में साबुन कारोबारी की हत्या, कार में मिला केमिकल से झुलसा शव

Webdunia
मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (17:24 IST)
बरेली (उत्तरप्रदेश)। बरेली शहर के जनकपुरी से लापता हुए साबुन के थोक कारोबारी दीपक गांधी का शव केमिकल से झुलसा हुआ शव सोमवार देर रात बन्नूवाल नगर में उनकी ही कार की पिछली सीट पर मिला। पुलिस ने उनकी हत्या की आशंका जताई है पुलिस क्षेत्राधिकारी (प्रथम) श्वेता यादव ने बताया कि पहली नजर में वारदात के पीछे रुपए के लेनदन को लेकर विवाद की आशंका प्रतीत होती है।
 
पुलिस के मुताबिक गांधी का शरीर केमिकल से झुलसा हुआ था, साथ ही शरीर पर मारपीट की चोटों के भी कई निशान थे। उन्‍होंने बताया कि प्रेमनगर इलाके में 160-बी जनकपुरी में रहने वाले दीपक गांधी (48) का 100 फुटा रोड पर साबुन और डिटर्जेंट का थोक कारोबार है।
 
उन्होंने कहा कि गांधी के भतीजे सूर्यांश के मुताबिक वे रविवार को कार का पंक्चर ठीक कराने घर से निकले थे। घर वालों ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शाम करीब 6 बजे फोन स्विच ऑफ हो गया तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी।
 
पुलिस ने बताया कि चौराहों पर लगे कैमरों में दीपक अकेले 100 फुटा रोड पर कार में जाते दिखे। रविवार रात परिवार ने थाना प्रेमनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई और सोमवार सुबह तलाश में जुट गए। सोमवार रात 9 बजे के करीब इज्जतनगर थाना क्षेत्र में महानगर कॉलोनी के सामने बन्नूवाल नगर रोड पर चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल के पीछे दीपक की कार मिली जिसमें पीछे सीट पर उनका शव पड़ा था। प्रेमनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना

TET मामले पर सक्रिय CM डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका, शिक्षकों के हित में बड़ा कदम

संभल में बड़ी कार्रवाई, ग्राम सभा जमीन से हटे अवैध कब्जे, लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी योगी सरकार

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- हर शिकायत का होगा त्वरित समाधान

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

अगला लेख