Hanuman Chalisa

सिपाही दीपक की मेहनत लाई रंग, अब बन गया SDM

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (14:51 IST)
Hardoi news in hindi : राष्ट्रीयता से परिपूर्ण रचनाकार सोहन लाल द्विवेदी की पंक्तियां 'लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती' उस समय सार्थक हो गई जब पुलिस आरक्षी दीपक ने हरदोई में नौकरी करते UP PCS परीक्षा उत्तीर्ण करके 20 वीं रैंक हासिल की है। जैसे ही उनकी सफलता की कहानी सामने आई तो अधिकारियों समेत परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नही रहा।
 
सिपाही दीपक कल तक अपने आलाधिकारियों को सलाम ठोंकता था, आज उसे सलाम किया जा रहा है। यह देखकर दीपक सिंह की खुशी का ठिकाना नही है। दीपक ने एसडीएम बनने की सफलता के पीछे अपनी लगन को बताया है, उनके मुताबिक वह नौकरी में रहकर नियमित 4-5 घंटे पढ़ाई करते थे।
 
दीपक मूल रूप से बाराबंकी जिले के सेमराय गांव से है। दीपक को विरासत में अपने काश्तकार पिता अशोक कुमार से लगन और मेहनत का फलसफा मिला, जिसके चलते उसने पहले पुलिस में सिपाही की नौकरी को पाया।
 
वर्तमान में वह हरदोई जिले में एसपी आवास पर फोन ड्यूटी संभाल रहा था। दीपक के सपने ऊंचे थे वह अफसर बनने की चाह रखता था, जिसके चलते उसने नौकरी को प्राथमिकता देते हुए पढ़ाई जारी रखी। जैसे ही इस सिपाही की ड्यूटी ऑफ होती तो वह किताब उठाकर पढ़ने लगता। प्रतिदिन लगभग 5 घंटे किताबों की मित्रता ने आरक्षी दीपक को अब बाराबंकी एसडीएम दीपक सिंह बना दिया गया है।
 
दीपक बताते हैं कि पिता खेती करते है और मां विशुद्ध रूप गृहिणी। उन्होंने बाराबंकी के महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कालेज से हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे पढ़ने की चाह के चलते उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
 
वर्ष 2018 में उनका सलेक्शन पुलिस विभाग में हो गया और पहली पोस्टिंग हरदोई में मिली। उन्होंने पुलिस लाइन की लायब्रेरी में पुस्तकों को मित्र बनाया और प्रतिदिन पांच घंटे उनके साथ व्यतीत किये। पुलिस नौकरी में पढ़ाई करना इतना सरल नही था, लेकिन होनहार दीपक की लगन और मेहनत देखकर अधिकारी भी सहयोग करते थे। हरदोई एसपी केसी गोस्वामी ने सहयोगियों के साथ मिलकर दीपक को शुभकामनाएं दी।
 
 
आज दीपक सिंह अपने बाराबंकी जिले की रामनगर स्थित सेमराय गाँव पहुंचे तो परिवार और ग्रामीणों ने उनको पलकों पर बैठा लिया। सड़क पर जगह-जगह फूल बरसाते हुए स्वागत गीत बज रहे थे। ग्रामीण ढोल की थाप पर झूमते हुए दीपक की एक झलक पाने को आतुर दिखाई दिये।
 
एसडीएम बने दीपक खुली कार में बैठकर लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते हुए सबसे पहले गांव में बने लोधेश्वर महादेवा व कोटवा धाम मंदिर पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। बहरहाल दीपक ने अपने परिश्रम से नाम को सार्थक करते हुए जीवन में प्रकाश की नई किरणों को प्रस्फुटित कर दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

मौसम की बड़ी चेतावनी : अगले 24 घंटे इन राज्यों पर भारी! IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट', 80km की रफ्तार से आएगा अंधड़

टीएमसी के 20 बागी सांसदों पर अभी नहीं होगा फैसला, ओम बिरला ने ममता गुट को भी सुनने का दिया मौका

सूडान में खौफ का चौथा साल, वफादारी न दिखाने पर अपहरण और जबरन गुमशुदगी, अपनों को छुड़ाने के लिए कंगाल हो रहे परिवार

Telegram Ban India: NEET UG 2026 से पहले सरकार ने Telegram पर ही क्यों लगाई रोक?

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, कंडोलिया महोत्सव का किया शुभारंभ

अगला लेख