मकर संक्रांति के उपरांत शुभ मुहूर्त में श्रीरामलला की गर्भगृह में होगी स्थापना

संदीप श्रीवास्तव
मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (19:59 IST)
अयोध्या। श्रीराम भक्तों के लिए यह अच्छी खबर है कि मकर संक्रांति के बाद वे अपने आराध्य प्रभु श्रीरामलला का उनके गर्भगृह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। जी हां, यह अहम जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। इस दिन श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद उसी दिन प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी हो जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2024 या उसके आसपास शुभ नक्षत्र में जन्मभूमि के गर्भगृह में भगवान श्रीराम स्थापित होंगे। रामभक्तों के लिए वर्ष 2024 सुखद वर्ष होगा। इस दिन श्रीरामलला के विराजमान होने के बाद उसी दिन प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान भी हो जाएगा।
 
इस भव्य और दिव्य मंदिर का प्रथम तल दिसंबर 2023 तक हो तैयार हो जाएगा और उस समय सूर्य होंगे दक्षिणायन। 14 जनवरी के आसपास शुरू होता है उत्तरायण। 14 जनवरी 2024 या उसके आसपास श्रीरामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में स्थापित होंगे। इस संदर्भ में राम मंदिर निर्माण समिति की 2 दिवसीय बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More