Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखिलेश के आरोपों पर शिवपाल बोले, जनसमर्थन देख बौखला रहे हैं वो...

Advertiesment
Shivpal Singh Yadav
इटावा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच की राजनीतिक लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते आज समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इटावा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मोर्चे को मिल रहे जनसमर्थन से वो अब बौखला रहे हैं।


मोर्चा के गठन के बाद से अब नेताजी का सम्मान बढ़ गया है। शिवपाल ने कहा कि यदि महागठबंधन बनाने वाले लोग उन्हें गठबंधन में शामिल होने के लिए कहेंगे तो वो जरूर महागठबंधन में शामिल होने के लिए विचार करेंगे। शिवपाल ने कहा कि उनकी चुनावी लड़ाई भाजपा से है।

शिवपाल ने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी हो या फिर कोई और चुनावी लड़ाई में, कोई भी उनके टक्कर में नहीं है। उन्होंने कहा कि 2022 में सूबे में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ही सरकार बनाएंगे। शिवपाल ने मो. आजम खान व अमर सिंह के बारे में पूछे गए सवालों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की और कहा कि दोनों नेता स्वतंत्र हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान, चीन ने रोका ब्रह्मपुत्र का पानी, अरुणाचल पर सूखे का खतरा