Hanuman Chalisa

सौरभ का दिल चीर डाला जालिम पत्नी मुस्कान ने, चाकू से 3 वार किए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 मार्च 2025 (18:17 IST)
Saurabh Rajput murder : मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनकी किस अत्यंत क्रूरता से हत्या की गई थी तथा उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने उनके शव के कई टुकड़े किए थे। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि सौरभ राजपूत के दिल पर 3 बार बहुत जोर से वार किया गया था, जो लगातार और हिंसक हमले का संकेत है। उन्होंने कहा, एक धारदार लंबे चाकू से दिल पर बहुत जोर से वार किया गया था, क्योंकि चाकू के वार दिल के बहुत अंदर तक गए थे।
 
पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया कि सौरभ राजपूत के दिल पर तीन वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि मुस्कान ने सौरभ के दिल में बेरहमी से चाकू घोंपा। उन्होंने बताया कि सौरभ राजपूत का दिल चीरने के बाद उसके गर्दन और दोनों हथेलियों को काटा गया। उन्होंने बताया कि शव को ड्रम में घुसाने के लिए उसके चार टुकड़े किए गए थे।
ALSO READ: पति सौरभ के कत्ल के बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग खेली थी होली, बेवफाई और धोखे की दारुण कथा
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सदमा और रक्तस्राव बताया गया है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम के एक सदस्य ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था।
 
उन्होंने बताया कि इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था और हवा न जा पाने के कारण शव सड़ी हालत में नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया और फिर जमे हुए सीमेंट को काटकर उसमें से शव निकाला गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ALSO READ: सौरभ राजपूत हत्याकांड : मृतक की मां का दावा- पोती कह रही थी पापा ड्रम में हैं...
पुलिस ने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने बताया कि सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्कान का व्यवहार खराब था। पुलिस के अनुसार सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्कान घर के कामों में लापरवाही बरतती थी और नशीली दवाओं का सेवन करती थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में भीषण गर्मी में श्रमिकों को राहत, मानवीय पहल के साथ प्रशासन सतर्क

नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान,बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो

स्वाति मालीवाल का AAP से इस्तीफा, PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर भाजपा में शामिल

'केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी': आतिशी का प्रवेश वर्मा को जवाब

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन का मास्टरस्ट्रोक: दुनिया तेल के लिए तरसी, बीजिंग ने लगा दिया जैकपॉट!

अगला लेख