Narak Chaturdashi
✕

सौरभ राजपूत हत्याकांड : मृतक की मां का दावा- पोती कह रही थी पापा ड्रम में हैं...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (01:07 IST)
Saurabh Rajput case : मेरठ में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के हाथों मारे गए मर्चेंट नेवी के एक पूर्व अधिकारी की मां ने बृहस्पतिवार को चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उसकी 6 वर्षीय बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में जानकारी थी और उसने कहा था, पापा ड्रम में हैं। पुलिस ने हालांकि इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि लड़की को इस खूनी घटना के प्रकाश में आने के बाद इसके बारे में पता चला होगा। लंदन की एक बेकरी में काम करने वाले पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने हत्या करके उसका शव टुकड़ों में काटकर ड्रम में रखा था।
 
सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मुस्कान के माता-पिता को 18 मार्च से पहले ही सौरभ की हत्या के बारे में जानकारी थी। सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया कि उनकी छह वर्षीय पोती को भी अपने पिता की मौत के बारे में पता था। देवी ने कहा, हमें कुछ लोगों से पता चला है, वह (सौरभ की बेटी) कह रही थी, ‘पापा ड्रम में हैं’।
ALSO READ: सौरभ हत्याकांड में बड़े खुलासे, जानिए प्यार और धोखे की खौफनाक दास्तां
हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा, जब मुस्कान घटना की कहानी परिवार के सदस्यों को बता रही थी तो लड़की वहां मौजूद रही होगी। लड़की को इस बारे में (पहले से) कुछ भी पता नहीं था। रेणु देवी ने हत्या के बारे में मुस्कान के माता-पिता के अनजान होने के दावों का भी खंडन किया और उन पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
 
रेणु देवी ने बुधवार को आरोप लगाया, सच्चाई यह है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में (18 मार्च से पहले) पता था। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ही थाने गए थे। पुलिस के अनुसार, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने गत चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने की बात कबूल की है।
ALSO READ: शीना बोरा हत्याकांड : CBI ने आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की बेटी को बनाया गवाह
हत्या के बाद दोनों ने उसके शव को काटा, अवशेषों को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया। दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बेचैनी भरी रात बिताई और वे अत्यधिक तनाव में दिखे।
 
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल लाया गया। मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नंबर 12) में रखा गया, जबकि साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नंबर 18) में रखा गया। उन्होंने बताया, मुस्कान ने किसी से बातचीत नहीं की। उसने दिया गया खाना भी नहीं खाया।
ALSO READ: मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, घर के बेड और बोरे में मिली लाशें
जेल सूत्रों ने बताया कि मुस्कान रातभर रोती रही। लेकिन जेल अधीक्षक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने आगे दावा किया कि मुस्कान और साहिल ने अगल-बगल की बैरक में रखे जाने की मांग की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुस्कान 18 मार्च को अपने परिवार के पास गई और अपने माता-पिता को हत्या के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता उसे पुलिस के पास ले गए। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। शव बरामद किया गया और मुस्कान तथा साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने पुष्टि की कि मुस्कान नवंबर 2023 से सौरभ की हत्या की योजना बना रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि साहिल अंधविश्वासी है और मुस्कान ने इसका फायदा उठाते हुए साहिल की मृत मां का नाम लेकर एक फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाई थी।
ALSO READ: मेरठ : मस्जिद में पढ़ा रहे मौलाना को मारी गोली, झांड-फूंक से कर दिया था इनकार
सिंह ने कहा, मुस्कान ने अपने भाई के नाम से एक फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाई और फिर अपने प्रेमी साहिल को बताया कि उसकी मृत मां सामने आई है और अपने भाई की आईडी के जरिए उससे जुड़ रही है। मुस्कान ने साहिल को यह भी बताया कि उसकी मृत मां चाहती थी कि सौरभ की हत्या हो जाए।
 
उन्होंने कहा कि इस पहलू पर आगे भी गौर किया जा रहा है। मुस्कान ने साहिल को यह विश्वास दिलाने के लिए यह चाल चली कि उसकी मां उससे बात कर रही है। मुस्कान ने हत्या के बाद सौरभ के शव को दफनाने के लिए एकांत स्थान खोजने का भी प्रयास किया।
 
सिंह ने बताया कि फरवरी में लंदन से सौरभ के लौटने से पहले उसने चिकन काटने के बहाने चाकू भी खरीदे और बेहोशी की दवाइयां भी खरीदीं। उन्होंने बताया, मुस्कान जानती थी कि सौरभ की हत्या के बाद उसका परिवार उसे खोजने की कोशिश नहीं करेगा क्योंकि सौरभ पिछले कुछ सालों से अपने परिवार के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में नहीं था।
ALSO READ: UP : संभल में नेजा मेले पर लगी रोक, पुलिस ने आयोजन को बताया देशद्रोह, महमूद गजनवी के भानजे की याद में होता था आयोजित
पुलिस अधिकारी ने बताया, मुस्कान से शादी के बाद सौरभ के परिवार के सदस्य नाराज थे और पिछले दो सालों में सौरभ के विदेश में रहने के दौरान उन्होंने उससे बात नहीं की थी। उन्होंने बताया कि मुस्कान को लगता था कि उसके पति की गैर मौजूदगी किसी को पता नहीं चलेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख