राम जन्मभूमि की 70 फीसदी भूमि पर लगेंगे रामायणकालीन वृक्ष

संदीप श्रीवास्तव
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (23:58 IST)
अयोध्या। राम जन्मभूमि की 70 एकड़ी भूमि में से करीब 70 फीसदी जमीन पर रामायणकालीन वृक्ष लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की जाएगी। इसके जिम्मेदारी प्रसार भारती को सौंपी गई है। 
 
राम मंदिर निर्माण के संदर्भ में आयोजित 2 दिवसीय बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। जन्मभूमि क्षेत्र में हरियाली के उद्देश्य से रामायणकालीन वृक्ष लगाने का निर्णय लिया गया, वहीं राम मंदिर के 500 वर्ष के संघर्ष और मंदिर निर्माण को प्रदर्शित करने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का भी निर्णय लिया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री को मंदिर निर्माण संपन्न होने के बाद दिखाया जाएगा। 
 
रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर दोपहर 12 बजे भगवान राम के मुख पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों के लिए भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कर रहे हैं। ट्रस्ट की दिसंबर 23 तक भगवान राम को गर्भगृह में विराजमान कराने योजना है। 
 
ट्रस्ट की बैठक में दानवीरों द्वारा दिए गए दान के हिसाब-किताब पर भी चर्चा की गई। ऑडिटर टीम ने नृपेंद्र मिश्रा के सामने हिसाब-किताब रखा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश बनाएगा अपनी विशेष पहचान : मोहन यादव

असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार

क्‍या वक्फ निकायों में होंगे मुस्लिम सदस्य, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिया यह जवा‍ब

अगला लेख
More