rashifal-2026

UP : कुरान मामले पर वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (19:39 IST)
लखनऊ/बरेली। उत्तरप्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा कुरान शरीफ से 26 आयतें हटवाने के इरादे से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल किए जाने के विरोध में रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित बड़े इमामबाड़े में व्यापक प्रदर्शन किया गया। 
 
शिया धर्म गुरु और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना कल्बे जव्वाद की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी का विरोध करते हुए उनके खिलाफ दुनियाभर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। 
 
मौलाना जव्वाद ने संवाददाताओं से कहा कि वसीम रिजवी ऐसे लोगों की जमात में शामिल हैं जो अपने वजूद तक को झुठलाते हैं और अपने ही मजहब से गद्दारी करते हैं। वे कौम के खिलाफ गम्भीर हरकतें पहले भी करते आए हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुरान शरीफ पर उंगली उठाकर सारी सीमाएं पार कर दी हैं।
 
उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ दुनिया की निर्विवाद किताब है। यह किसी और का नहीं बल्कि खुद अल्लाह का कलाम है। इसमें बदलाव करना तो दूर, इसके बारे में सोचना भी बहुत बड़ा गुनाह है। मगर लगता है कि मजहब के दुश्मनों के हाथों अपना जमीर बेच चुके रिजवी के लिए यह बात भी अब मायने नहीं रखती। उन्होंने आरोप लगाया कि अरबों रुपए का वक्फ घोटाला करने वाले रिजवी ने सीबीआई की कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा शर्मनाक हथकंडा अपनाया है। 
 
जव्वाद ने सरकार ने मांग की कि रिजवी को दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में फौरन गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और मुकदमा चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जाए।
 
 उधर, बरेलवी मुसलमानों की आस्था के प्रमुख केन्द्र दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीं मुफ्ती अहसन रजा कादरी ने वसीम रिजवी द्वारा कुरान शरीफ से 26 आयतें हटवाने के इरादे से उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाये जाने की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि इस पवित्र ग्रंथ में नुक्ता बराबर भी बदलाव मुमकिन नहीं है।
 
 सज्जादानशीं मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी उर्फ अहसन मियां ने एक बयान में कहा कि अल्लाह की पाक किताब कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले वसीम रिज़वी दरअसल कुरान और इस्लाम के दुश्मन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रिजवी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और अरबों रुपए के वक्फ घोटाले में कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि कुरान की हिफाजत का जिम्मा खुद अल्लाह ने ले रखा है। इससे पहले भी सैकड़ों बार कुरान पर हमले हुए हैं लेकिन कोई उसमें एक नुक्ते भर भी बदलाव नहीं कर सका। ये किताब लगभग 1400 साल पहले मुहम्मद साहब पर नाज़िल हुई थी, तब से आज तक इसमें नुक़्ता बराबर भी बदलाव नहीं हुआ और न ही कयामत तक तब्दीली की कोई गुंजाइश है। 
 
क़ादरी ने कहा कि कुरान न सिर्फ मुसलमानों बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक वरदान है और यह लोगों को बेहतर जिंदगी गुजारने के लिए अल्लाह के कानून से वाकिफ कराती है। कुरान का हर अक्षर सही और अटल है। इसकी किसी भी आयत से समाज में किसी तरह का गलत संदेश नहीं पहुंचता।
 
उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि वे वसीम रिजवी की इस हरकत पर उग्र प्रतिक्रिया न दें। अरबों रुपए का वक्फ घोटाला करके सीबीआई जांच का सामना कर रहे रिजवी ने खुद को बचाने के लिए कुरान शरीफ पर निशाना साधकर सारी हदें पार कर दी हैं और अल्लाह ही उसे ऐसी सजा देंगे, जो सारी दुनिया के लिए एक उदाहरण बनेगी।
 
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उनका दावा है कि इन आयतों से आतंकवाद फैलता है और इन्हें पढ़ाकर आतंकवादी तैयार किए जा रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध और अस्थिरता से जूझ रहे देशों में बढ़ रही मातृ मृत्यु दर, WHO ने जारी की रिपोर्ट

पंजाब में दुल्हन पर नोटों की बारिश, 8.5 करोड़ कर दिए न्योछावर

Gujarat Budget 2026–27 Highlights: विकसित गुजरात की ओर एक बड़ा कदम, बजट की 10 बड़ी बातें

बिना पेनेट्रेशन 'रेप' नहीं, 'रेप का प्रयास है', छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

MP Budget 2026: स्कूल शिक्षा विभाग के बजट में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी, बोले मंत्री उदय प्रताप, विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने वाला बजट

अगला लेख