biodatamaker
✕

मुजफ्फरनगर में प्रियंका बोलीं- जहां अन्याय होगा, वहां हम खड़े होंगे

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2020 (12:53 IST)
नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जाकर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों से शनिवार को मुलाकात की और कहा कि जहां भी अन्याय होगा, वहां कांग्रेस खड़ी होगी।
ALSO READ: कोटा : मासूमों की मौत पर सियासत, 31 दिनों में 100 बच्चों की मौत, मायावती बोलीं- प्रियंका गांधी न करें 'नाटकबाजी'
प्रियंका ने पहले एक स्थानीय मदरसे के मौलाना से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य प्रभावित लोगों से मिलते हुए रुकैया परवीन नामक उस युवती से मुलाकात की जिसकी जल्द ही शादी तय है। रुकैया के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके घर में घुसी और उसने तोड़फोड़ की एवं वह बहुत सारा समान ले गई।
 
प्रियंका ने इस लड़की का उल्लेख करते हुए कहा कि उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने इसके घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ दिया। लड़की के सिर पर चोट लगी है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा, वहां-वहां हम खड़े होंगे। हम हरसंभव मदद करेंगे।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैंने हाल ही में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल को चिट्ठी लिखी जिसमें कई मामलों का विवरण है। हमने उन्हें बताया कि पुलिस ने किस तरह लोगों को बेवजह मारा-पीटा है।
 
उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो पुलिस कार्रवाई करे। इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं है लेकिन पुलिस घरों में घुसकर मारपीट कर रही है। पुलिस का काम न्याय दिलाना है, लेकिन यहां तो उलटा हुआ है।
 
सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर के बाद प्रियंका मेरठ भी जा सकती हैं। उन्हें और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पिछले दिनों मेरठ जाने से रोक दिया गया था। कांग्रेस नेता ने इससे पहले बिजनौर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मारे गए दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

अगला लेख