shradh paksha
✕

कानपुर : कैदी ने चम्मच को हथियार बना काटी गर्दन और हाथ की नस, हालत गंभीर

अवनीश कुमार
शनिवार, 22 अगस्त 2020 (13:25 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात में एक कैदी ने चम्मच को धारदार हथियार बनाकर शनिवार सुबह गर्दन व हाथ की नस काट ली जिसकी जानकारी होते ही बंदीरक्षकों द्वारा आनन-फानन में कैदी को कानपुर देहात के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ALSO READ: बिहार की जेल में 224 कैदी Corona से संक्रमित, कारागार परिसर में दहशत
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के रूरा निवासी रुस्तम (22) और उसके पिता राशिद को कोर्ट से सजा होने के बाद देर रात जिला कारागार माती में निरुद्ध किया गया था। रात में सभी कैदियों के साथ सजा पा चुके पिता-पुत्र में खाना खाया और इस दौरान खाना खाने फिर ठीक बाद रुस्तम ने चम्मच छुपाकर अपने पास रख लिया और फिर सभी अपने-अपने बैरक में सोने के लिए चले गए।
 
इस दौरान मौका पाकर रुस्तम ने चम्मच को घिस-घिसकर धारदार हथियार का रूप दे दिया और शनिवार सुबह उसने चम्मच से अपनी गर्दन और कलाई की नस काट ली। रुस्तम को तड़पता देख बंदीरक्षकों ने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी और इस दौरान बंदीरक्षकों ने जेल में बने अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर खून को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होती देख तत्काल प्रभाव से उसे कानपुर देहात के जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत देख उसे कानपुर के एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर कर दिया है और जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 
मामले को लेकर जेल प्रशासन से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो सभी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है और जांच की बात कहते हुए पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल कैदी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख