Hanuman Chalisa

अमिताभ के प्रशंसक ने उकेरा उनका चित्र, जल्द स्वस्थ होने की मांगी दुआ

हिमा अग्रवाल
रविवार, 12 जुलाई 2020 (18:23 IST)
बॉलीवुड के महानायक और कई दशकों से जनता के दिलों पर राज करने वाले अभिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने की खबर से उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। बिग बी के फैन्स अलग-अलग तरीके से अपने सुपर स्टार के जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं कर रहे हैं। 
 
मुरादाबाद के एक ऐसे ही प्रशंसक मुकेश ने तूलिका में रंग भरकर अमिताभ के चित्र को उकेरा और रूपहले पर्दे के शहंशाह के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

कोरोना का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, आम से लेकर खास तक जरा सी चूक होते ही कोरोना की गिरफ्त में आ रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज सिने स्टार अमिताभ बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपने पसंदीदा स्टार के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की खबर पाकर बिग बी के प्रशंसकों के चेहरे उतर गए हैं। 
मुरादाबाद में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की कमी नही है। यहां भी लोगों द्वारा अपने पसंदीदा एक्टर के लिए प्राथनाएं की जा रही हैं। उनके स्केच तैयार करने के साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने का संदेश रंगों से लिखकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की जा रही है।
 
युवा चित्रकार मुकेश ने बताया कि बॉलीवुड शहंशाह के लिए चित्र उकेरकर ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है। हमें उम्मीद है कि बॉलीवुड के 'मुकद्दर के सिकंदर' अमिताभ बच्चन उनके बेटा-बहू और पोती जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

AI Summit में यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन, भाजपा ने बताया राष्‍ट्रीय शर्म

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निर्णायक छलांग की ओर

PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी, AI समिट स्थल के बाहर यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन

MCX पर लगातार तीसरे दिन बढ़े सोने चांदी के दाम, क्या है आपके शहर में गोल्ड का हाल?

गुजरात में प्रेम विवाह के नियम बदले, माता-पिता को WhatsApp पर मिलेगी जानकारी

अगला लेख