Hanuman Chalisa

पांच घाटों से क्रूज की सवारी कर मेला क्षेत्र में आ सकेंगे श्रद्धालु

Webdunia
बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (20:58 IST)
प्रयागराज। भीड़ से बचकर कुम्भ मेला क्षेत्र में आने के लिए यमुना नदी में पांच घाटों पर टर्मिनल बनाए गए हैं जहां से लोग क्रूज की सवारी कर सीधे मेला क्षेत्र में आ सकेंगे। यह जानकारी बुधवार को गंगा राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के परियोजना निदेशक प्रवीर पांडेय ने दी।
 
सी.एल. कमला क्रूज पर पांडेय ने बताया कि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने किला घाट, सरस्वती घाट, नैनी ओल्ड ब्रिज और सुजावन घाट पर एक-एक फ्लोटिंग टर्मिनल स्थापित किए हैं।
 
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सी.एल. कस्तूरबा और सी.एल. कमला क्रूज यात्रियों की सेवा में रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए चटनाग, सिरसा, सीतामढ़ी, विंध्याचल और चुनार में पांच अस्थायी जेटी स्थापित की गई है।
 
पांडेय ने बताया कि इन जहाजों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और दो गोताखोर भी तैनात रहेंगे। अभी तक लोगों को शहर से मेला क्षेत्र में आने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, लेकिन क्रूज सेवा शुरू होने से लोगों खासकर बुजुर्गों को बहुत सहूलियत मिलेगी।
 
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण एक जनवरी को इन जहाजों को जिला प्रशासन को सौंप देगा। जिला प्रशासन के कर्मचारियों को पूरा प्रशिक्षण दे दिया जाएगा और वे ही इसका परिचालन करेंगे। परिचालन में प्राधिकरण के लोग भी सहयोग करेंगे। पांडेय ने बताया कि क्रूज का किराया जिला प्रशासन निर्धारित करेगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

मध्यप्रदेश में अगले 48 से 72 घंटे में मानसून देगा दस्तक, जानें कैसे रहेगी इस बार बारिश?

Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

अगला लेख