पत्रकार हत्या मामला : थाना प्रभारी निलंबित, 6 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (11:33 IST)
लखनऊ/बलिया। पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में बलिया जनपद के फेफना थाना के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह के पिता विनोद सिंह की शिकायत पर सोमवार रात फेफना थाना में भारतीय दंड संहिता की बलवा एवं हत्या से संबंधित धारा में 10 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
ALSO READ: बंगाल : 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म, हत्या के बाद सेप्टिक टैंक में डाला शव
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 6 आरोपियों- सुशील सिंह, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह और विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यादव ने बताया कि विनोद सिंह के मुताबिक उनके पुत्र को गांव का ही सोनू सिंह सोमवार रात 8 बजे घर से बुलाकर ले गया तथा उसके घर पर पहले से ही मौजूद लोग लाठी, डंडे और रिवॉल्वर से लैस थे। इन लोगों ने रतन की हत्या कर दी।
 
यादव ने बताया कि इस मामले में फेफना थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय को निलंबित कर दिया गया है तथा राजीव मिश्रा को नया प्रभारी बनाया गया है। साथ ही कहा कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत पत्रकार रतन सिंह के परिजन को 10 लाख रुपए आर्थिक मदद देने का मंगलवार को ऐलान किया।
 
अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री ने हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ हरसंभव कार्रवाई का निर्देश दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More