suvichar

नेहरू के बाद 1857 के शहीद स्मारक पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी

हिमा अग्रवाल
रविवार, 2 जनवरी 2022 (13:13 IST)
मेरठ। मेरठ की क्रांति धरा पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और सबसे पहले 1857 की क्रांति के उद्गम स्थल बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचे। शहीद स्मारक पर पहुंचने वाले दामोदर दास नरेंद्र मोदी देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के इस तीर्थ स्थल पर स्वस्फूर्त शिवलिंग पर अभिषेक के साथ उनका मेरठ दौरा प्रारंभ हुआ जिसके बाद वह सीधे शहीद स्मारक गए। 

दस्तावेजों के मुताबिक शहीद स्मारक की नींव पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1957 में रखी थी। 1857 की क्रांति के 100 वर्ष पूरे होने पर इस स्मारक की नींव रखी गई थी।

इस स्मारक की नींव देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी लेकिन उनके द्वारा किए गए शिलान्यास का शिलापट्ट स्मारक पर मौजूद नहीं है। इतिहासकारों और संग्रहालयाध्यक्ष के अनुसार कई किताबों में इस बात को बताया गया है।
 
औघड़नाथ मंदिर पर विधिवार पूजा-अर्चना के बाद शहीद स्मारक पर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और शहीदों को नमन किया। यहां अमर शहीद अखंड ज्योति के दर्शन कर वे इसी परिसर में स्थित राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में गए। उनके साथ वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी मौजूद थीं।
 
मेरठ का स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय देश का अकेला ऐसा संग्राहलय है, जहां देश की आजादी के लिए लड़ी गई लड़ाई से संबंधित पत्रों की प्रतियां, सैनिकों की वर्दियां व अन्य कई दुलर्भ वस्तुएं मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने संग्राहलय में लगी चित्र दीर्घा को काफी देर तक निहारा। भावविभोर होकर वे स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित चित्रों को निहारते रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

श्रीनगर में नहर में गिरी CRPF जवानों से भरी बस, 7 घायल

हेमंत कटारे ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, कहा कांग्रेस मेरे पिता की विरासत, सोमवार को सदन में सरकार को धोऊंगा

परिवर्तन की कहानी, योगी राज में विकास की इबारत लिख रहा शाहजहांपुर

क्या टल जाएगा महायुद्ध? अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को मिला रूस और चीन का साथ

दिल्ली में बड़ा आतंकी अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक के मंदिरों पर खतरा, IED हमले की आशंका

अगला लेख