Hanuman Chalisa

अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री... परमहंस ने शंकराचार्य को ललकारा, CM योगी पर दिए बयान से भड़के

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 2 फ़रवरी 2026 (22:46 IST)
Paramhans Acharya Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी है। परमहंस ने साफ लहजे में कहा है कि जब तक अविमुक्तेश्वरानंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी नहीं मांग लेते, उन्हें अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा।

योगी जी को हुमायूं-औरंगजेब कहना निंदनीय

परमहंस आचार्य ने कहा कि सनातन के सूर्य माने जाने वाले योगी आदित्यनाथ के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी की तुलना हुमायूं और औरंगजेब से की है, जो किसी भी सनातनी के लिए असहनीय है। उन्होंने पूछा कि एक भगवाधारी दूसरे भगवाधारी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कैसे कर सकता है?

गौरक्षा आंदोलन पर उठाए सवाल

शंकराचार्य के गौरक्षा आंदोलन को 'राजनीति से प्रेरित' बताते हुए परमहंस आचार्य ने केंद्र सरकार के सामने एक नई मांग रखी है। उन्होंने कहा कि केवल 'गाय' को राष्ट्रमाता घोषित करने से काम नहीं चलेगा। अगर गौवंश की असली रक्षा करनी है, तो पूरे 'गोवंश' (गाय, बैल, बछड़ा और नंदी) को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाना चाहिए।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

'वोट और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी': राहुल गांधी का भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

गृहिणी अब 'राष्ट्र निर्माता': सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, घरेलू काम की कीमत 30,000 रुपए महीना तय

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के साथ डील फाइनल, जल्द खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट

Top News 12 June: ईरान डील पर ट्रंप का बड़ा दावा, मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई समेत दिनभर की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख