suvichar

मेरठ में 33 मुकदमों वाला कुख्यात गौकश इस्लामुद्दीन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 28 जून 2025 (11:12 IST)
History Sheeter Islamuddin: थाना लिसाड़ी गेट (Lisadi Gate) क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। समर गार्डन इलाके में बीती रात पुलिस और कुख्यात गौकश इस्लामुद्दीन (Islamuddin) उर्फ इस्लू के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में इस्लामुद्दीन के पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। घायलावस्था में आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ALSO READ: Indore: विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने वाला वाहन चालक बाल पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार
 
इस्लामुद्दीन एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है : मेरठ पुलिस के अनुसार इस्लामुद्दीन एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और  उस पर मेरठ जिले के विभिन्न थानों में गोकशी, लूट, डकैती और अवैध हथियारों के 33 मामले दर्ज हैं। गिरफ्त में आया आरोपी थाना भावनपुर का निवासी है और हिस्ट्रीशीटर संख्या 164A के तहत पंजीकृत अपराधी है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी, लेकिन वह हर बार टीम को चकमा देकर फरार हो जाया करता था।
 
आरोपी ने रुकने की जगह पुलिस पर फायरिंग कर दी : थाना लिसाड़ी गेट पुलिस बीती रात क्षेत्र में नियमित चेकिंग और गश्त कर रही थी तभी समर गार्डन के पास बाइक पर सवार एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने रुकने की जगह पुलिस पर फायरिंग कर दी और तेज रफ्तार से बाइक दौड़ने लगा। तभी पुलिस कु आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में इस्लामुद्दीन के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर गया।ALSO READ: महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार
 
हथिायार, औजार और 1 बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद : पुलिस ने मौके से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, गोकशी के औजार और 1 बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस अब उससे पूछताछ में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि इस्लामुद्दीन से गोकशी से जुड़े बड़े नेटवर्क और अन्य अपराधियों के बारे में भी अहम जानकारियां मिल सकती हैं। मेरठ पुलिस का कहना है  कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है और इस्लामुद्दीन जैसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर में भाजपा को बड़ा झटका, प्रशांत भूषण चौथे राउंड के बाद भी सबसे आगे

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख