Hanuman Chalisa

UP में हड़ताल पर प्रतिबंध, योगी सरकार का फरमान

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (13:43 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को राज्य की सरकारी सेवाओं में छह महीने तक हड़ताल पर रोक प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश के बाद सरकारी विभागों में कार्यरत लोग हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। 
 
सरकार अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) मुकुल सिंघल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के साथ ही यह आदेश राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
 
अपर मुख्य सचिव सिंघल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य के कार्यकलापों से संबंधित लोकसेवा, सरकारी निगम के अधीन किसी सेवा तथा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन सेवा में 6 माह के लिए हड़ताल पर रोक लगाई जाती है।
 
उल्लेखनीय है देश कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं। अत: कोरोना काल में सरकार द्वारा यह कदम ऐहतियात के दौरान उठाया है कि ताकि कोई समस्या उत्पन्न न हो।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

अगला लेख