dharma sangrah
✕

UP: नाम बदलने की कवायद जारी, प्रयागराज में नैनी बना अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (22:05 IST)
प्रयागराज। उत्‍तरप्रदेश में जगहों के नाम बदलने की कवायद लगातार जारी है। नैनी अब अटल बिहारी बाजपेयी नगर के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को नगर निगम सदन की बैठक में नैनी का नाम बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। सदन की बैठक में कई अन्य चौराहों और सड़कों का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
 
प्रयागराज में अब अंग्रेजों के नाम पर रखे गए इलाकों और सड़कों के नाम बदलने जा रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम सदन में मंगलवार को नामकरण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से भी पारित कर दिया गया है।
 
नगर निगम सदन की बैठक में नैनी का नाम अटल बिहारी बाजजेयी नगर करने का प्रस्ताव महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रखा। महापौर ने सदन को बताया कि अप्रैल में इसका प्रस्ताव मिला था। उसके बाद निगम की कमेटी के सामने यह रखा गया और वहां से पास होने के बाद इसे सदन के पटल पर इसे रखा गया है। महापौर के प्रस्ताव रखने के बाद सदन ने इसे पूर्ण बहुमत से पास करते हुए इस पर मुहर लगा दी। इसके अलावा नैनी के प्रमुख चौराहे लेप्रोसी मिशन का भी नाम बदल दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख