Dharma Sangrah

मथुरा में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने पीट-पीटकर कर ली जान

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (12:20 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश में मथुरा जिले के आजनौंख गांव में गोवंश ले जा रहे गौ-तस्करों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तस्करों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने घायल तस्कर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। 3 तस्कर गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 1 पिकअप व 6 गोवंश बरामद किए हैं।

ALSO READ: कर्नाटक में जुलाई में होगी 10वीं कक्षा की परीक्षाएं, छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प भी
 
बताया जा रहा है कि तस्करों ने हाथरस से गोवंश को चोरी कर गाड़ी में लादा था और मेवात जा रहे थे। अलीगढ़ जिले के गोंडा कस्बे के रहने वाले शेरा, कदीम, शहजाद, अनिश, रहमान ने हाथरस से गोवंश की चोरी की और उसे थाना कोसीकलां क्षेत्र से होकर मेवात ले जा रहे थे। देर रात करीब 3 बजे आजनौंख गांव में गोशाला चलाने वाले संत चंद्रशेखर बाबा को सूचना मिली कि कुछ गौ-तस्कर गोवंश को लेकर जा रहे हैं।
 
सूचना पर बाबा ने गौ-तस्करों का पीछा किया। इसी बीच सूचना मिलने पर तुमौला गांव के पास ग्रामीणों ने गौ-तस्करों को घेर लिया। भीड़ से खुद को घिरता देख गौ-तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में भीड़ ने भी फायरिंग की। इस तरह करीब पौन घंटे तक संघर्ष चलता रहा। आखिरकार गौ-तस्कर भीड़ के हत्थे चढ़ गए। घेराबंदी में ग्रामीणों ने एक बदमाश शेरा को पीट-पीटकर मार डाला जबकि उसके 3 अन्य साथ भी पिटाई से बुरी तरह घायल हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख