Biodata Maker

UP: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 40 हजार रुपए जुर्माना भी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 जून 2025 (10:56 IST)
महराजगंज (यूपी)। महराजगंज जिले की एक अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी व्यक्ति को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक अधिवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) के मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश पीसी कुशवाहा ने बुधवार को उस्मान अली को दोषी ठहराते हुए उस पर 40,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।ALSO READ: UP में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
 
जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता वकील विजय नारायण सिंह ने बताया कि अगर आरोपी जुर्माना जमा नहीं करता है तो उसे 2 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उन्होंने बताया कि घटना 8 दिसंबर 2023 को जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र में हुई है। अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद उस्मान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

क्रेडिट कार्ड में कहीं लेने के देने न पड़ जाए, क्‍यों फंसते हैं युवा, कैसे उठाए इस सुविधा का फायदा?

ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान पर IAS संतोष वर्मा पर एक्शन की तैयारी, विधानसभा में गूंजेगा मामला!

दिल्ली की हवा में घुला जहर, बच्‍चों का घुट रहा दम, राहुल गांधी ने शेयर किया हर मां का दर्द

दिल्ली एनसीआर की हवा जहरीली, क्या बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता

अमेरिका में हमले के बाद एक्शन में ट्रंप, 19 देशों से आने वाले लोगों के ग्रीन कार्ड पर संकट

अगला लेख