Publish Date: Thu, 14 Apr 2022 (08:43 IST)
Updated Date: Thu, 14 Apr 2022 (09:45 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एटीएम से पैसे निकालने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।
यह हादसा मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हुआ। दानिश नामक एक युवक इंडिया वन एटीएम मशीन से पैसे निकालने पहुंचा। पैसे निकालते समय उसे हाई वोल्टेज करंट लगा। मौके पर ही तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।
लोगों ने किसी तरह उसे निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।