Hanuman Chalisa
✕

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान तक पहुंची, सड़कों पर तैर रही है नाव, बाढ़ में फंसे लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 12 जुलाई 2025 (14:28 IST)
Mandakini river reaches danger mark: चित्रकूट (Chitrakoot) में बीती रात से जारी मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। बारिश के चलते मंदाकिनी नदी (Mandakini river) का जलस्तर तेजी से बढ़कर खतरे के निशान को छूने लगा है। नदी में उफान के कारण प्रसिद्ध रामघाट, भरत घाट समेत सभी प्रमुख घाट और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। यहां की सभी दुकानें और रास्ते बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ में फंसे लोगों का प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। 
 
मंदाकिनी नदी का पानी बढ़ते-बढ़ते उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा के चौराहे तक पहुंच चुका है। बाढ़ का पानी अब तेजी से आबादी वाले इलाकों की ओर फैल रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है कि स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों पर कूच कर जाएं। यदि बारिश होती रही तो मंदाकिनी उफान पर आ जाएगी, जान-माल का खतरा हो सकता है इसलिए सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है।ALSO READ: क्यों चित्रकूट को माना जाता है तीर्थों का तीर्थ, जानिए क्यों कहलाता है श्री राम की तपोभूमि
 
रामघाट का नजारा किसी जलप्रलय से कम नहीं : रामघाट का नजारा किसी जलप्रलय से कम नहीं है। मंदिरों की सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं और घाट पर लगी नावें अब सड़कों पर बहते पानी में तैरती नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना कि 2 साल पहले भी ऐसी बाढ़ आई थी, अब वही स्थिति दोबारा हो गई है। वहीं पुरानी लंका तिराहे पर लबालब पानी में सड़कें गायब हो गई हैं। ऐसा लगता है कि नदी बह रही है, सड़क पर बाढ़ के पानी में नावें चल रही हैं।

नावों के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे : नाविक फंसे हुए लोगों को हैं। जहां मंदाकिनी नदी में जलस्तर बढ़ कर खतरे के निशान को छू रहा है, उससे प्रशासनिक अमला चिंतित नजर आ रहा है। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर लाया गया है। उच्चाधिकारियों खुद मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन तेज बारिश और बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।
 
एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर : एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं और फंसे लोगों को बाहर लाने की कवायद चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जलप्रवाह कम होते ही आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।ALSO READ: क्यों चित्रकूट को माना जाता है तीर्थों का तीर्थ, जानिए क्यों कहलाता है श्री राम की तपोभूमि
 
एसडीएम चित्रकूट ने जानकारी दी कि स्थिति गंभीर की तरफ बढ़ रही है लेकिन फिलहाल नियंत्रण में है। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और राहत शिविरों की व्यवस्था की जा रही है। फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है।
 
मंदाकिनी नदी क्षेत्र के आसपास हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यदि बारिश का यह सिलसिला लगातार चलता रहा तो बाढ़ से प्रभावित इलाकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी सहायता केंद्रों से से मदद के लिए अपील करें। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख