Hanuman Chalisa
✕

2020 Magh Mela : दूधिया रोशनी में डूबी होगी संगम की तंबू नगरी...

अवनीश कुमार
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (12:50 IST)
प्रयागराज। प्रयागराज में 2020 में होने वाले माघ मेले को विश्व में पहचान दिलाने के लिए सरकार व जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिए हैं जिसके चलते प्रयागराज जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। माघ मेले को लेकर बैठकों का दौर जारी हो चुका है और मेले की तैयारियों को पूरा करने का लक्ष्य 20 दिसंबर 2019 रखा गया है।
 
लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना : जानकारी के अनुसार इस बार भी दूरदराज से लाखों श्रद्धालु आने की संभावना के चलते जिला प्रशासन प्रयागराज के संगम नगरी पर तंबुओं की नगरी बसाने की तैयारियां कर रहा है जिसके चलते कई स्थानों पर टेंट भी लगने लगे हैं।
 
क्षेत्रफल 10 फीसदी बढ़ाया : हालांकि 2018 के माघ मेले से 2020 के माघ मेले का क्षेत्रफल 10 फीसदी बढ़ाया गया है और संगम नगरी पर दूधिया रोशनी के लिए 18 हजार एलईडी लाइटें लगाए जाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही साथ संगम व आसपास के 14 स्नान घाट बनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने तेजी दिखाई है। संगम स्थान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस विभाग के साथ भी बैठकों का दौर जारी है।
 
समतलीकरण का काम पूरा : मेलाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि माघ मेले की तैयारी को लेकर सेक्टर 1 और 2 में समतलीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और टेंट भी लगने लगे हैं तो वहीं सेक्टर 3, 4 और सेक्टर 5 में भी समतलीकरण का कार्य शुरू हो गया है जिसको जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
 
बाढ़ खंड का कार्य भी प्रारंभ : मेले के मद्देनजर विद्युत विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग बाढ़ खंड का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। मेले की तैयारियों को पूरा करने का लक्ष्य 20 दिसंबर 2020 रखा गया है।
 
गौरतलब है कि 10 जनवरी 2020 से शुरू होने वाला माघ मेला 9 फरवरी 2020 तक चलेगा। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

नवीनतम

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से क्यों हटाया, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

SIR को लेकर विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब, SC मार्च पर कहा- हमें डरा नहीं सकते

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख