Hanuman Chalisa

किसान क्रांति दिवस पर किसानों ने यूपी गेट पर किया हवन-पूजन, सरकार के लिए मांगी बुद्धि

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (13:23 IST)
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज सैकड़ों किसानों ने यूपी गेट (दिल्ली गाजियाबाद बॉडर) पर किसान क्रांति दिवस मनाते हुए हवन पूजा की। सरकार की किसान विरोधी नीतियों और आवाज दबाने-कुचलने के प्रयास में किसान हर वर्ष बड़ी तादाद में एकत्रित सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं। पुलिस किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए यूपी बॉडर को छावनी में तब्दील कर देती है।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 2018 में किसान अपनी मांगों को लेकर हजारों किसान हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने किसानों को यूपी गेट (दिल्ली गाज़ियाबाद बॉडर ) पर रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश से एकत्रित किसान ने आगे बढ़ने का मन बना लिया था, किसानों ने वापस लौटने से इंकार कर दिया।

इसके चलते गाजीपुर दिल्ली यूपी बॉडर हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा हो गए थे, किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों पर आंसूगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई दर्जन किसान चोटिल हुए थे, तभी से भारतीय किसान यूनियन ने तय कर लिया कि प्रतिवर्ष वह इस तारीख को क्रांति दिवस के रूप में बना कर अपना विरोध दर्ज करेंगे।

इसी कड़ी में आज सैकड़ों की संख्या में किसान यूपी गेट पहुंचे और किसान विरोधी नीतियों के चलते केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इन किसानों ने कहा कि सरकार की मति मारी गई है, सरकार को सदगति और सदबुद्धि मिले इसके लिए किसानों ने हवन और यज्ञ भी किया गया।

यज्ञ में आहुति देने आए किसानो ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार की नीतियों के चलते उनका का दमन हो रहा है। किसान सड़क पर है और सरकार सोई हुई है, उसके कानों में जूं नही रेंग रही है। हालांकि आज विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने दिल्ली में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उन्हें समझा-बुझाकर वापस कर दिया। फिलहाल किसान यूपी गेट के नीचे ही धरने पर बैठे गए हैं और लगातार सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

अगला लेख