Publish Date: Sun, 04 Jul 2021 (10:54 IST)
Updated Date: Sun, 04 Jul 2021 (10:57 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल पहुंच कर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से भी बात की। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।
मीडिया खबरों के अनुसार, उनके शरीर में सूजन है। जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।