Dharma Sangrah

कफील खान मथुरा जेल से रिहा, CAA के खिलाफ भाषण देने का आरोप है

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (14:40 IST)
अलीगढ़ (उप्र)। उत्तरप्रदेश सरकार के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान को मंगलवार की शाम मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया। कफील को अलीगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सोमवार को जमानत दे दी थी।
 
खान को उत्तरप्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने 29 जनवरी को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। उन्होंने पिछले साल 12 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ भाषण दिया था। सिविल लाइंस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
 
मुंबई से गिरफ्तार किए जाने के बाद कफील को अलीगढ़ लाया गया। अलीगढ़ जेल में कुछ मिनट बिताने के बाद उन्हें तत्काल मथुरा जेल स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ऐहतियातन ऐसा किया गया, क्योंकि उस समय एएमयू में सीएए विरोधी प्रदर्शन जारी थे। अलीगढ़ जेल में कफील की मौजूदगी से कानून व्यवस्था को लेकर खराब स्थिति पैदा हो सकती थी।
 
पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया कि एएमयू में अपने भाषण में कफील ने कथित तौर पर कहा था कि मोटा भाई सबको हिन्दू और मुसलमान बनने की सीख दे रहे हैं, इंसान बनने की नहीं। कफील ने यह भी कहा था कि सीएए के खिलाफ संघर्ष हमारे अस्तित्व की लड़ाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

8 साल में दोगुने से ज्यादा बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था, वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचने की ओर अग्रसर है

Tej Pratap Yadav: अनुष्का यादव के मां बनने के दावे पर तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, गिनाए 5 जयचंदों के नाम

परिवार मानकर प्रदेश की सेवा, 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली, अचानक भावुक हो गई CM पुष्कर धामी की पत्नी

Digital Arrest मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI को पहचान का आदेश; ₹54 हजार करोड़ की ठगी को बताया 'डकैती'

Parliament Session News : लोकसभा स्पीकर को लेकर क्यों गरमाईं सियासत, प्रियंका गांधी क्यों नाराज

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर HDFC बैंक विवाद: "मुझे गर्व है कि मैं ठाकुर हूं!" आस्था सिंह ने बताया वायरल वीडियो का पूरा सच

डबरा में कलश यात्रा में मची भगदड़, 1 की मौत, 7 घायल, नवग्रह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

MP बजट में कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, UP से 5 रु. डीजल,10 रु. महंगा हैं पेट्रोल

पुरानी पोस्ट के बाद नरवणे की पुस्तक पर बढ़ा बवाल, राहुल गांधी के दावे ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, जानें क्या है पूरा सच

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए अविश्वास प्रस्ताव पर साइन?

अगला लेख