Hanuman Chalisa

UP: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्या, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (12:00 IST)
Unnao Crime News: उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि महिला और उसके प्रेमी ने इमरान नाम के युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था।ALSO READ: Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा
 
पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अचलगंज थाना पुलिस, विशेष अभियान समूह और निगरानी दल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इमरान की पत्नी शीबा (24) और उसके प्रेमी फरमान उर्फ चुन्ना (26) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने फरमान के दोस्त रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली के साथ मिलकर साजिश रची और इमरान की हत्या कर दी।
 
अचलगंज थाना क्षेत्र में कंचनखेड़ा ग्राम स्थित गंदा नाला पुलिया के पास सोमवार को खून फैला होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छानबीन में नाले से सिर कटा एक अज्ञात शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान अखलाक नगर थाना गंगाघाट निवासी इमरान उर्फ काले खां के रूप में की गई थी।ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (बीघापुर) ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि शीबा और फरमान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध हैं तथा पति की रोक-टोक एवं झगड़ों के कारण शीबा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इमरान की हत्या की योजना बनाई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है और तीसरे आरोपी रफीक कुरैशी की तलाश जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी, यूपी बनेगा Green और AI-Ready Data Center Hub

यूपी के पशुपालकों को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट ने दी पशुधन बीमा योजना को मंजूरी, सरकार देगी 85% प्रीमियम

अगला लेख