Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में सीतापुर में भारी बारिश, दीवार ढहने से 2 बच्‍चों समेत 3 की मौत

Advertiesment
heavy rain
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार रात भारी बारिश के कारण दीवार ढहने की 2 घटनाओं में 2 बच्‍चों और 2 महिला की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
 
अधिकारियों के मुताबिक, पहली घटना घटना मिश्रिख क्षेत्र के अमतामऊ गांव में हुई, जहां भारी बारिश के कारण दीवार ढहने से 2 बच्चों, सुदामा (1 वर्ष) और केशकली (3) की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि घटना में बच्चों की मां व बड़ी बहन घायल हो गई और उन्हें मिश्रिख के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
 
दूसरी घटना हरगांव थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां 66 वर्षीय फूलमती नाम की एक महिला की घर की दीवार गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में फूलमती की पोती गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज जारी है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राज्यसभा चुनाव: BJP जयभान सिंह पवैया के सहारे हिंदुत्व का कार्ड चलने की तैयारी, कांग्रेस से तनखा का नाम लगभग तय