Hanuman Chalisa

बिटकॉइन खरीदने के लिए हेड कांस्टेबल के बेटे ने खुद के अपहरण का रचा नाटक, ऐसे हुआ खुलासा

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 27 अगस्त 2024 (23:53 IST)
गाजियाबाद। पुलिस समाज में फैले अपराध को खत्म करने और अपराधियों को समाज की मुख्य धारा में फिर से जोड़ने के लिए सदैव तैयार रहती है। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक हैड कांस्टेबल के बेटे से ऐसा कर दिखाया की परिवार के होश उड़ गए।

मामला गाजियाबाद जिले का है, यहां पीएसी की 41 बटालियन में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटे ने एक लाख रूपये पाने के लिए अपने अपहरण की अकेले झूठी कहानी लिख डाली। कहते है कि पुलिस के हाथ लंबे होते है, जिसके चलते अपहरण का ड्रामा ज्यादा समय नही चल पाया। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के बेटे को लखनऊ से बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
 
यूपी में इस समय पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा चल रही है, गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल के बेटा भी भर्ती परीक्षा देने के लिए बिजनौर जिले में आया था, यहां परीक्षा देने के बाद अपहरण की झूठी पटकथा लिखते हुए खुद के हाथ-पैर कुर्सी से बांध लिए और फोटो खींचकर फैमिली को भेज दी। अपहरण की फिरौती के लिए 1 लाख देने की बात परिवार के सामने व्हाट्सएप कॉल से परिवार के सामने रखी। बेटे की सलामती के लिए हेड कांस्टेबल का परिवार कुछ भी कीमत चुकाने के लिए तैयार था।
 
कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित PAC की 41 वीं बटालियन में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा रोहित रविवार को यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा देने के लिए बिजनौर आया थख, परीक्षा देकर देर शाम तक वह घर नही लौटा, परिवार परेशान हो गया। वही रविवार संध्या के समय रोहित की बहन के व्हाट्सएप पर एक फोटो आया। उस फोटो में रोहित के हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। जिसे देखकर परिवार परेशान हो गया। 
 
इसके बाद रोहित के बहन पर एक वॉट्सएप कॉल की और बताया कि उसका अपहरण हो गया है। बदमाश छोड़ने के लिए 1 के एक लाख रुपए मांग रहे हैं। परेशान बहन भाई  रोहित का मनोबल बढ़ाने के लिए वॉट्सएप पर चैटिंग करती रही। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया। पुलिस ने जब रोहित के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो पाया कि उसकी लोकेशन पता चला कि ये फोटो गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके से भेजा गया है।
 
रोहित का शातिर दिमाग बार-बार मोबाइल की लोकेशन बदलता रहा।। वह पहले बदायूं, शाहजहांपुर और फिर लखनऊ घूमता रहा। मिली। रोहित की सकुशल बरामदगी. के लिए पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई रोहित को सकुशल बरामद कर लिया। 
 
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पूछताछ में आरोपी रोहित ने अपना जुर्म कुबूला है। पुलिस को उसने बताया कि 23 अगस्त को सन क्रिप्टो एप्लिकेशन पर बिटकॉइन खरीदने के लिए 24 हजार रुपए इन्वेस्ट किए थे। क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए उसे 60 हजार रुपए और चाहिए थे। जिसके चलते उसके मन में पाप आ गया और उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाते हुए परिवार से 1 लाख की फैमिली रकम का स्वांग रच दिया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

उत्तराखंड में योग दिवस पर होगा भव्‍य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम की अध्‍यक्षता

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

Weather Update : 23 जून से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

अगला लेख