उफ ये गंजापन! जयमाल के बाद गिरी दूल्हे की बिग, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (18:38 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने गंजे दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। दरअसल, शादी में जयमाल की रस्म हो चुकी थी। इस बीच, दूल्हा चक्कर खाकर गिर पड़ा। उसको संभालने के दौरान उसकी बिग सिर से निकल गई। बस, फिर क्या था दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था और बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।  
 
जानकारी के मुताबिक उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव निवासी लखन कश्यप की बेटी निशा का विवाह कानपुर नगर थाना कल्याणपुर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले अशोक कुमार कश्यप के बेटे पंकज के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को धूमधाम से सफीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात पहुंची थी।
 
जयमाला का कार्यक्रम हो चुका था। फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी दूल्हे को चक्कर आ गया और वह गिर पड़ा। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के चेहरे व सिर पर पानी के छींटे मारे साथ ही वे दूल्हे के सिर पर भी हाथ घुमाने लगे। इसी बीच दूल्हे की बिग दुल्हन के भाई नितिन के हाथ में आ गई। गंजे दूल्हे को देखकर दुल्हन और उसके परिजन भड़क गए और उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। 
 
इस बीच, मामला और बढ़ गया। वधू पक्ष द्वारा दूल्हे के पिता अशोक कुमार को धोखा देने की बात कहकर बंधक बना लिया गया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। पुलिस आई और दोनों पक्ष के बीच सशर्त सुलह हो गई। वर पक्ष ने वधू पक्ष को 5.66 लाख रुपए लौटाए और बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का कहर, जानिए देशभर में मौसम का हाल

IMF ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं, राहत कार्यक्रम के प्रति जोखिम को लेकर चेतावनी

हैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में भीषण आग, 17 की मौत

भारत पाकिस्तान में सीजफायर जारी, आज नहीं होगी DGMO लेवल की बातचीत

असदुद्दीन ओवैसी ने कॉलेज में क्रिकेट के दिनों को किया याद, कहा, कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे

अगला लेख