Hanuman Chalisa

पति ने दहेज में मांगे 36 लाख, महिला को बाल पकड़कर घसीटा, लगाई आग, जानिए निक्की पर बर्बरता की कहानी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 24 अगस्त 2025 (16:11 IST)
Noida news in hindi : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की, उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसकी बहन और बेटे के सामने उसे आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
 
घटना गुरुवार की है। पीड़िता के बेटे (लगभग छह साल) ने कहा कि मेरी मम्मी के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको चांटा मारा फिर लाइटर से आग लगा दी।
 
वायरल हुए वीडियो : इस भयावह घटना के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में, एक पुरुष और एक महिला पीड़िता के साथ मारपीट करते और उसे बालों से घसीटते हुए घर से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में, आग लगाने के बाद महिला लंगड़ाते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरती हुई दिखाई दे रही है।
 
बहन ने बनाया वीडियो : पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन कंचन जिसकी शादी उसी परिवार में हुई थी, ने ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाने के अंतर्गत सिरसा गांव में हुई घटना का वीडियो बनाया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान निक्की के रूप में हुई है।
 
कंचन ने दावा किया कि उसकी छोटी बहन की हत्या उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये की दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दी। विपिन के भाई की पत्नी कंचन ने दावा किया कि गुरुवार की रात को उसे बुरी तरह पीटा गया और आग लगा दी गई। उन्होंने कहा कि हमें पिछले कई दिनों से दहेज के लिए पीटा और प्रताड़ित किया जा रहा था। वे दहेज में 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने मेरी बहन के साथ अत्याचार किया।
 
अपनी बहन के बेटे को गोद में लिए रोती हुई कंचन ने कहा कि उन्होंने उसकी गर्दन और सिर पर मारा और उस पर तेजाब फेंका। हमारे बच्चे भी उसी घर में थे। मैं कुछ नहीं कर सकी। उन्होंने मुझे भी प्रताड़ित किया।
 
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत : ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सुधीर कुमार ने कहा कि 21 अगस्त को हमें फोर्टिस अस्पताल से फोन आया जिसमें बताया गया कि जलने से घायल एक महिला को भर्ती कराया गया है और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस तुरंत सफदरजंग अस्पताल के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
 
कंचन ने बताया कि उनके ससुराल वाले चाहते थे कि उनकी बहन चली जाए ताकि विपिन की दोबारा शादी हो सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे। मैं घायल हो गई... पूरे दिन बेहोश रही।
 
पीड़िता की बहन की शिकायत के आधार पर, कासना थाने में पीड़िता के पति और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निक्की की शादी 2016 में विपिन से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान पर शराब पीकर आने का आरोप, BJP बोली- लोकतंत्र का अपमान

जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के दृश्‍य, म्यूजिक-मस्ती में खुश थे सभी, अचानक ऊंची लहरों ने डूबा दी जिंदगी

फलोदी, कोलकाता नहीं, अमेरिकी ‘पॉलीमार्केट’ ने कर दी बंगाल चुनाव पर विस्‍फोटक भविष्‍यवाणी, ट्रेडिंग में व्हेल ट्रेडर्स की एंट्री

ट्रंप का ईरान पर 'Final Blow' प्लान? जानें क्या है सेंटकॉम की 'शक्तिशाली' सैन्य योजना

सभी देखें

नवीनतम

West Bengal elections : काउंटिंग स्टाफ को लेकर TMC सुप्रीम कोर्ट पहुंची, EC के फैसले को दी चुनौती

TET पर मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट में 13 मई को रिव्यू याचिका पर सुनवाई

2 मई को आपके मोबाइल पर क्यों आएगा Alert, तेज आवाज या वाइब्रेशन हो तो घबराएं नहीं, जानिए क्यों हो रहा है यह टेस्ट

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी ने फहराई धर्म ध्वजा

बरगी क्रूज हादसा, एक्शन मोड में CM डॉ. यादव, मैनेजर सस्पेंड, क्रूज पायलट-हेल्पर-टिकट काउंटर प्रभारी की सेवाएं की समाप्त

अगला लेख