नोएडा में कांस्टेबल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, फिर लोहे की छड़ से किया हमला

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (12:22 IST)
gautam buddha nagar news : उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक पुलिस कांस्टेबल के ऊपर ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस पर कांस्टेबल ने किसी तरह से ट्रैक्टर के बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने लोहे की छड़ से कांस्टेबल के ऊपर जानलेवा हमला भी किया और मौके से भाग गया।
 
बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना गुरुवार की है। यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल गोविंद सिंह ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि शाम करीब छह बजे जब वह पी-3 गोल चक्कर पर दो अन्य सहयोगियों विनय तोमर तथा तिमिर चंद्र शर्मा के साथ यातायात ड्यूटी पर तैनात थे, तभी कासना की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक वहां से गुजरा।
 
ट्रैक्टर चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था और जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने ट्रैक्टर को एकदम से मोड़कर उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद सिंह ट्रैक्टर के बंपर पर चढ़ गए और काफी दूर जाकर ट्रैक्टर चालक ने वाहन को रोका। ट्रैक्टर चालक ने उतरते ही लोहे की छड़ से सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई।
 
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के अन्य कर्मी घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच जारी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Reinvest 2024: अदाणी समूह का नवीकरणीय ऊर्जा में 4.05 लाख करोड़ निवेश का वादा

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम, शिवसेना MLA के बिगड़े बोल

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

अगला लेख
More