Hanuman Chalisa
✕

मंदिर की खूंटी पर लटका मिला गौरक्षक का शव, परिजनों ने किया हंगामा

अवनीश कुमार
रविवार, 4 सितम्बर 2022 (14:30 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के अकबरपुर थाना के अंतर्गत एक गौरक्षक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह घर के पास स्थित एक मंदिर की खूंटी पर लटका मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को कब्जे में ले लिया लेकिन वही परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
 
क्या है मामला - मूल रूप से अकबरपुर के ज्योतिष गांव में रहने वाले गौरक्षक राजेश द्विवेदी (50) घर के बाहर मंदिर में लेटते थे। देर रात खाना खाने के बाद मंदिर परिसर में जाकर लेट गए थे।संदिग्ध संदीप परिस्थितियों उनका शव मंदिर की दीवार में बनी खूंटी में लटका मिला।
 
जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी लाली बदहवास हो गईं। जबकि पुत्र मुलायम व पुत्री प्रगति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर सीओ सदर प्रभात कुमार, अकबरपुर कोतवाल प्रमोद शुक्ला फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ की पूछताछ में परिजनों ने उनकी हत्या कर शव को खूंटी में लटकाए जाने का आरोप लगाया। 
 
पुलिस पर भी लगाया आरोप - मृतक गौरक्षक राजेश द्विवेदी के परिजनों ने मौके पर पहुंचे सीओ को बताया कि गत 13 अगस्त को गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ गोवंश पर धारदार औजार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल करने की पुलिस को तहरीर दी थी।
 
इसके साथ ही उस घटना का वीड़ियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से ना लेते हुए कोई भी कड़ी कार्रवाई नहीं करी और वही गौरक्षक राजेश द्विवेदी लगातार धमकियां मिल रही थीं। उनके द्वारा धमकियों की भी जानकारी पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई गंभीरता नहीं दिखाई जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई।
 
10 घंटे हंगामा करने के बाद माने परिजन - कानपुर देहात के अकबरपुर के ज्योतिष गांव निवासी गौ रक्षक राजेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 10 घंटों तक हंगामा किया। मौके पर जिलाधिकारी नेहा जैन के साथ पुलिस अधीक्षक सुनीति पहुंची और परिजनों से बातचीत की। इस दौरान परिजनों ने खुलकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। अधिकारियों से बातचीत के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए हैं।
 
क्या बोले अधिकारी - कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि पीड़ित परिवार से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। परिजनों की तरफ से पुलिस वालों पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं उस की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो पुलिसकर्मी भी दोषी होंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख