Hanuman Chalisa

कुमार विश्वास के घर के बाहर मारपीट, सुरक्षाकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 मार्च 2025 (23:20 IST)
Noida Uttar Pradesh News : कवि कुमार विश्वास के नोएडा स्थित घर के बाहर हुई मारपीट की एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विश्वास का घर नोएडा सेक्टर 30 में स्थित है। बताया जा रहा है कि विश्वास के घर के नजदीक चौराहे पर एक कार और स्कूटी के बीच टक्कर के बाद यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, अभी तक स्कूटी चालक ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की है।
ALSO READ: अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई
वीडियो बनाने वाला यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि विश्वास के गार्ड मारपीट कर रहे हैं। कुमार विश्वास का नाम जुड़ते ही वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने ‘एक्स’ पर इस वीडियो को शेयर करते हुए नोएडा पुलिस को टैग किया, जिसके जवाब में नोएडा पुलिस ने बताया कि एसीपी प्रथम को मामले की जांच सौंपी गई है।
ALSO READ: कुमार विश्वास को महंगा पड़ा तैमूर पर बयान, कांग्रेस सांसद ने लगाई फटकार
पुलिस के मुताबिक, अभी तक स्कूटी चालक ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का लोकार्पण

शीशमहल तो याद है ना? एक लाख से ज्यादा की आलीशान कुर्सी पर विराजती हैं CM रेखा गुप्ता

RGC का दावा- मार गिराया अमेरिका का खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन, F-35 लड़ाकू विमान भी उल्टे पांव लौटे

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद माल-भाड़ा में 20-25% बढ़ोत्तरी की तैयारी, बस किराया बढ़ाने की भी मांग

अगला लेख