Hanuman Chalisa

अतुल सुभाष मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी चाचा की अर्जी पर सुनवाई कर दी अग्रिम जमानत

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (23:08 IST)
Atul Subhash suicide case : बेंगलुरु में कार्यरत इंजीनियर अतुल सुभाष ने सुसाइड किया और इस आत्मघाती कदम को उठाने के लिए पत्नी निकिता, सास, साले और चचिया ससुर को आरोपी बनाया। वहीं उन्होंने जान देने से पहले न्यायपालिका से जुड़े लोगों को भी कठघरे में खड़ा किया है। सुसाइड से पहले अतुल ने 24 पन्नों और 80 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग छोड़ी थी, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने इंजीनियर की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग को ढूंढते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए सुशील सिंघानिया की तरफ से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई गई थी। 
 
इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने इंजीनियर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया के आरोपी चाचा सुशील सिंघानिया की अग्रिम (ट्रांजिट) जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए 4 सप्ताह की सशर्त जमानत दी है।
ALSO READ: अतुल सुभाष के पिता बोले, न्याय मिलने तक बेटे की अस्थियां विसर्जित नहीं करूंगा
अतुल के सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर मृतक की पत्नी समेत चारों आरोपियों के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के थाना मराठहल्ली में बीएनएस की धारा 108, 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बेंगलुरु पुलिस निकिता के जौनपुर घर भी गई थी, लेकिन वह लोग वहां से फरार हो गए।

रविवार की रात्रि में प्रयागराज से बेंगलुरु पुलिस निकिता की मां निशा, भाई अनुराग और निकिता को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने आरोपी चाचा की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। वहीं कोर्ट को यह भी बताया गया है कि मृतक की पत्नी, सास और साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ALSO READ: अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता, पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 3 गिरफ्तार
आरोपी चाचा सुशील सिंघानिया के वकील मनीष तिवारी और औशिम लूथरा ने अग्रिम जमानत के लिए अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनको अपना पक्ष बेंगलुरु कोर्ट में रखने के लिए समय दिया जाए। कोर्ट ने सशर्त ट्रांजिट जमानत 4 हफ्तों के लिए दे दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, 40 में से 38 कमरे अवैध

रथयात्रा विशेष : जब नरेन्द्र मोदी ने बदल दिया था अहमदाबाद रथयात्रा का इतिहास, आज भी निभाते हैं यह नियम

अगला लेख