biodatamaker

डीएम हाथरस के घर के बाहर लोगों ने कूड़ा फेंका

अवनीश कुमार
शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (12:01 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गुड़िया के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद उसे न्याय दिलाने के लिए आम जनमानस भी सड़कों पर उतर कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और पुलिस प्रशासन व योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
 
हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार के वायरल वीडियो के बाद डीएम के खिलाफ भी पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है। डीएम प्रवीण कुमार के पैतृक निवास जयपुर में क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए घर के बाहर कूड़ा जमा कर दिया और जमकर डीएम प्रवीण कुमार के खिलाफ नारेबाजी की है।
 
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के वैशाली में रहने वाले हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार के घर कुछ लोग पहुंच गए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उनके मकान के बाहर लोगों ने कूड़ा फेंक कर विरोध दर्ज कराया।
 
हालांकि पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया और सभी को उनके उनके घर भेज दिया। हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार के मकान के बाहर फेंके गए कूड़े को भी हटा दिया है।
 
गौरतलब है कि हाथरस में गुड़िया (काल्पनिक) के साथ जघन्य अपराध के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके चलते गुड़िया के परिजन प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। इसके चलते हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार परिजनों से मुलाकात करने गए थे।
 
मुलाकात के बाद एक वीडियो वायरल हुआ और वही गुड़िया के परिजन ने भी इस वीडियो की पुष्टि करते हुए हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होनें हमारे साथ बदसलूकी की है और धमकाने का प्रयास किया है।
 
इसके बाद से ही लगातार विपक्षी पार्टियां हाथरस के डीएम पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं लेकिन अभी तक योगी सरकार ने डीएम पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है जिसके चलते आम लोगों में योगी सरकार के साथ-साथ डीएम पर खासा नाराजगी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख