Hanuman Chalisa

सपा सांसद ने की बकरीद पर ईदगाह और मस्जिदें खोलने की मांग

Webdunia
मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (14:48 IST)
संभल (उप्र)। बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए पशु बाजार दोबारा लगवाने की मांग करते हुए अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने सरकार से इस अवसर पर ईदगाह तथा मस्जिदें खोले जाने की वकालत की है।
 
संभल से सांसद बर्क ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बकरीद के अवसर पर पहले की तरह पशु बाजार लगाए जाने की मांग की है ताकि मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी के लिए उनकी खरीद कर सकें।
 
उन्होंने कहा कि बकरीद पर पढ़ी जाने वाली नमाज में अल्लाह का शुक्र अदा किया जाता है इसलिए उनकी यह भी मांग है कि बकरीद पर ईदगाह और मस्जिदें खोली जाएं। उन्हें यकीन है कि जब ज्यादा से ज्यादा मुसलमान नमाज में अल्लाह के दरबार में मुल्क की भलाई की दुआ करेंगे तो अल्लाह हमारी जरूर सुनेंगे।
 
सपा सांसद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मस्जिद में 5 लोगों की जमात से नमाज थोड़े ही हो जाएगी। सारे मुसलमानों को नमाज पढ़वाइए तभी यह मुल्क बचेगा। ईद पर मुसलमान गिड़गिड़ाकर अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगेंगे और हमें उम्मीद है कि हमारी भीड़ से नुकसान नहीं बल्कि अल्लाह की रहमत होगी।
 
मालूम हो कि कोविड-19 महामारी के दौर में आगामी 1 अगस्त को पड़ रही बकरीद के लिए जानवरों की मंडियां मुकम्मल तरीके से नहीं लग पा रही हैं। हालांकि सरकार ने बकरीद की नमाज के सिलसिले में कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ईद की ही तरह बकरीद की नमाज भी मस्जिद में 5 लोगों की जमात से ही होगी, बाकी लोग अपने-अपने घरों में नमाज अदा करेंगे। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

अगला लेख