Dharma Sangrah

UP में बेलगाम बदमाश, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल को मारी गोली

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (11:59 IST)
बागपत। उत्तरप्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा से ड्यूटी के बाद घर जा रहे बाइक सवार कांस्टेबल को बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आज गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम आरक्षी अरुण कुमार खेकड़ा से डयूटी करने के बाद मोटरसाइकल पर सवार होकर बागपत लौट रहा था। जैसे ही वह खेकड़ा-काठा संपर्क मार्ग पर बंदपुर गांव के जंगल में पहुंचा तभी अज्ञात बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही सिपाही वही पर गिर गया और बदमाश फरार हो गए।

ALSO READ: अफगानिस्तान: तालिबान 'नंबर टू' मुल्ला अब्दुल ग़नी बरादर प्रधानमंत्री बनने से कैसे चूक गए?
 
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए अरुण को गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी पर हुए जानलेवा हमले की घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि अरुण की हालत बेहद नाजुक है। देर रात में ही मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सिपाही के होश में आने के बाद ही घटना और बदमाशों की संख्या के बारे में स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है और मामले की तफ्तीश भी की जा रही है। इस घटना को लेकर पुलिस की कई टीमों का गठन कर इस केस में लगाया गया है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख