Hanuman Chalisa

फिर बोले सीओ अनुज चौधरी, अगर मैं गलत था तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 मार्च 2025 (22:36 IST)
CO Anuj Chaudhary News : होली और जुमा (शुक्रवार) की नमाज की तुलना कर सुर्खियों में आने वाले उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने बुधवार को अपने बयान का बचाव करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की लोगों से अपील की। संभल कोतवाली पुलिस थाना में ‘पीस कमेटी’ की बैठक में चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से सह-अस्तित्व सुनिश्चित करना था। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, यदि मेरा बयान गलत था तो उन्हें उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय जाना चाहिए था। उन्होंने मुझे सजा क्यों नहीं दिलवाई।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदायों के लिए समान रूप से बोला। उल्लेखनीय है कि होली से कुछ दिन पहले उस समय विवाद खड़ा हो गया जब चौधरी ने कहा कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमा की नमाज साल में 52 बार होती है। उन्होंने कहा कि किसी को होली के रंगों से परहेज है तो उसे घर के भीतर रहना चाहिए।
ALSO READ: DSP अनुज चौधरी को पाक खुफिया एजेंसी ISI और उग्रवादियों से खतरा, पिता की सरकार से गुहार
क्षेत्राधिकारी चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था, बल्कि यह बताना था कि सभी धार्मिक त्योहारों का समान रूप से सम्मान हो। उन्होंने पारस्परिक सम्मान और एक-दूसरे के त्योहारों में सहभागी होने की जरूरत पर बल दिया।
 
उन्होंने कहा, यदि आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको भी गुझिया खानी पड़ेगी। लेकिन दिक्कत तब आती है जब एक पक्ष नहीं खा रहा है और दूसरा पक्ष खा रहा है, तो भाईचारा खत्म हो जाता है। चौधरी ने संभल में हाल ही में हुई हिंसा में पक्षपातपूर्ण पुलिस कार्रवाई के आरोपों का भी जवाब दिया।
ALSO READ: संभल का पहलवान पुलिसवाला, DSP अनुज चौधरी की गजब कहानी, लोग पूछ रहे हीरो या विलेन?
उन्होंने आश्वस्त किया कि साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न दें। उन्होंने कहा, हम राजनीति नहीं कर रहे हैं और न ही हमारा इरादा राजनीति करने का है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख