Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला दिवस पर मुख्‍यमंत्री योगी का तोहफा, 3 लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच

Advertiesment
Chief Minister Yogi Adityanath
- आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मिला पांच लाख रुपए तक के इलाज का अधिकार
- मुख्‍यमंत्री योगी ने 5 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान किए आयुष्मान कार्ड
- मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सदैव प्राथमिकता दी
Chief Minister Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति की सुरक्षा और सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आयुष्मान कार्ड का उपहार दिया। उन्होंने पांच आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मंच पर आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। प्रदेश में अब तक कुल 3 लाख 684 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं सहित उनके परिवारजनों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है। 
 

आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच

महिलाओं का सशक्तीकरण और स्वावलंबन योगी सरकार के प्रमुख एजेंडे में है। मुख्‍यमंत्री योगी ने आज मंच पर लखनऊ की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों गुड़िया सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा अवस्थी, उमा सिंह और लालावती को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। इस पहल के माध्यम से प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री गुड़िया सिंह ने कहा- ‘आयुष्मान कार्ड मिलने से हमारा आत्मविश्वास और बढ़ गया है।
ALSO READ: महिला दिवस कार्यक्रम में जब CM योगी ने कहा, इमरती के साथ अब खाऊंगा जौनपुर की नमकीन...
योगी सरकार का यह तोहफा हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके माध्यम से हमारे परिवार को इलाज के लिए 5 लाख रुपए तक सुरक्षा गारंटी मिली है जिसके लिए हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं।’ प्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत अद्यतन 75 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं।
 

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का इलाज हुआ आसान

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को अपनी सेवा के दौरान कई मोर्चों पर लड़ना पड़ता है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड उनको इलाज और सुरक्षा की गारंटी देता है। आयुष्मान कार्ड मिलने से आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रियंका सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सदैव प्राथमिकता दी है। आज हम भयमुक्त होकर कहीं भी आ-जा सकते हैं। सरकार हमारे इलाज के लिए भी व्यवस्था कर रही है। गंभीर बीमारी होने पर इलाज में काफी खर्च हो जाता है। ऐसे में पांच लाख रुपए इलाज के लिए मिलना हम लोगों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। 

महिला सशक्तीकरण को मिला बल

प्रदेश की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के साथ उनके परिवारजन भी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदेश सरकार इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इससे इन महिलाओं को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सुरक्षा मिली है और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच मजबूत हुई है। यह कदम महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
ALSO READ: यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही सबसे बड़ी पूंजी : CM योगी
महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार ने यह संदेश भी दिया कि प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां केवल पोषण और बाल विकास की जिम्मेदारी नहीं निभा रहीं, बल्कि समाज में बदलाव की मजबूत कड़ी भी हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित कर सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण के अपने संकल्प को और मजबूत किया है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला दिवस कार्यक्रम में जब CM योगी ने कहा, इमरती के साथ अब खाऊंगा जौनपुर की नमकीन...