Hanuman Chalisa

CBI के अस्थायी कार्यालय में हाथरस पीड़िता के परिजनों से पूछताछ

अवनीश कुमार
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (16:55 IST)
हाथरस। उत्तरप्रदेश के हाथरस कांड की जांच कर रही सीबीआई (CBI) टीम ने बुधवार को पीड़िता के दोनों भाइयों और पिता को हाथरस में बनाए गए अस्थायी कैंप कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया।

पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों भाइयों और पिता को लेकर सीबीआई के अस्थायी कार्यालय पहुंची। यहां पर सीबीआई की टीम दोनों भाइयों और पिता से घटना से जुड़ी जानकारी ली। दूसरी तरफ सीबीआई ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों से भी घटना से जुड़ी हर एक बात की जानकारी एकत्रित की। 
 
हाथरस कांड को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई कड़ी से कड़ी मिला हाथरस कांड की सचाई को सबके सामने लाने में जुटी हुई है। मंगलवार को सीबीआई की टीम हाथरस पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया था और वही गांववालों से बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार से भी बात की थी और इस दौरान सीबीआई की टीम गुड़िया (काल्पनिक नाम) के भाई को अपने साथ भी लेकर आई थी और लगभग 4 घंटे तक भाई से घटना से जुड़े सवाल पूछे थे। 
 
पूछताछ के बाद देर शाम घर भी भेज दिया था लेकिन बुधवार को एक बार फिर दोनों भाई और पिता को सीबीआई की टीम ने अपने अस्थायी कार्यालय में बुलवाया जिस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी को सीबीआई के अस्थायी कार्यालय (कृषि कार्यालय) पर ले जाया गया। 
 
सीबीआई की टीम घटना के हर पहलू को बारीकी से जांच रही है। सीबीआई की एक दूसरी टीम हाथरस जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। जांच एजेंसी ने पहले दिन जिला अस्पताल लाई गई पीड़िता के संबंध में अस्पताल प्रशासन से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

नवीनतम

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, 60 घायल

US-Iran War: अमेरिका ने दूसरे दिन भी ईरान के 6 राज्यों में की बमबारी, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव

जर्मनी: 23 सालों में सबसे जानलेवा रहा जून का महीना

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख