UP: बलिया जिले में कार ने 4 राहगीरों को रौंदा, 2 की मौत

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (16:13 IST)
बलिया (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशी बाजार ग्राम के समीप 4 राहगीरों को एक तेज गति कार ने रौंद दिया जिससे इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को अपने कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई कर रही है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वंशी बाजार ग्राम के निकट शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित कार ने 4 राहगीरों को रौंद दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में चंद्रभान सिंह (60), मदन सिंह (51), प्रेमशंकर (53) एवं अखिलेश शर्मा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चंद्रभान सिंह (60) और मदन सिंह (51) की मौत हो गई। सिकंदरपुर के थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा कार को अपने कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई कर रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख
More