Hanuman Chalisa

यूपी में बुल्डोजर बाबा का खौफ, 17 दिन में 50 अपराधियों ने किया सरेंडर

Webdunia
रविवार, 27 मार्च 2022 (12:51 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत और योगी आदित्यनाथ की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी से अपराधियों में खौफ का माहौल है। पिछले 17 दिन में 50 अपराधी पुलिस के सामने सरेंडर कर चुके हैं।
 
ऐसा माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की बुल्डोजर बाबा वाली छवि के डर से अपराधी पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे हैं। इन्हें डर था कि उनका एनकाउंटर हो सकता है या फिर बुलडोजर से घर ढहाया जा सकता है। इनमें से कई अपराधियों ने तो गले में कार्ड लटका रखा था, जिसमें लिखा था कि मैं सरेंडर कर रहा हूं। कृपया गोली न चलाएं।
 
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि 50 अपराधियों ने न केवल आत्मसमर्पण किया बल्कि अपराध छोड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 2 को मुठभेड़ में मार गिराया गया और 10 को गिरफ्तार किया गया है। कानून व्यवस्था में सुधार के लिए योजना के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में अपराधियों में भय पैदा करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
 
सहारनपुर में मात्र 3 दिन में 13 अपराधी सरेंडर कर चुके हैं, शामली में 18 अपराधियों ने सरेंडर किया, प्रतापगढ़ में बुलडोजर के डर से एक बलात्कारी ने थाने में जाकर समर्पण कर दिया। 3 साल से फरार चल रहे माफिया बदन सिंह बद्दो के मेरठ स्थित आलीशान भवन को भी 15 मार्च को ढहा दिया गया। यह सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बना हुआ था।
 
योगी के शपथ लेते ही मुजफ्फरनगर नगर में जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ तरीके से शहर में फैल रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए सड़कों पर बुल्डोजर चलवा दिया। योगी बाबा का बुल्डोजर जैसे ही सड़क पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो व्यापारियों में भगदड़ मच गई।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022 में अपराधियों और माफिया के खिलाफ 'बुलडोजर' चलाने का स्लोगन दिया गया था। इस ‘बुलडोजर’ को योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी भाषणों मे जमकर भुनाया भी। उनके समर्थकों ने उन्हें 'बुलडोजर बाबा' का नया नाम भी दे दिया।
 
बुलडोजर बाबा का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग यूपी में चुनाव जीतने के बाद अपने हाथों पर बुलडोजर का टैटू बनवा रहे हैं। इतना ही नहीं, बुलडोजर बाबा का नाम भी लिखवा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: राहुल गांधी का दावा, और महंगा होगा पेट्रोल डीजल

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अगला लेख