Hanuman Chalisa

वृंदावन में बंदरों का उपद्रव, छज्जा गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 16 अगस्त 2023 (07:30 IST)
Vrindavan News : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बंदरों के 2 गुटों के बीच हुए संघर्ष ने 5 लोगों की जान ले ली। उत्पाती बंदरों के संघर्ष में हुई उछल-कूद से एक मकान का छज्जा गिर गया। इसके मलबे में दबकर अकाल मौत का शिकार हुए लोग वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शनों को आए श्रद्धालु थे। इस हादसे में 10 अन्य व्यक्तियों को घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पास में लगी एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गया। मारे गए लोगों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनमें से तीन लोग कानपुर के हैं। 
 
वृदांवन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मकान का छज्जा गिरने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है और करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं।
 
मिली जानकारी के मुताबिक, बंदरों के दो गुटों में झगड़ा होने की वजह से छज्जा नीचे गिरा, जिससे ये बड़ी दुर्घटना घट गई। घायलों को अलग- अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा जर्जर होने के चलते ये हादसा हुआ।
 
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर 100 मीटर दूर और स्नेह बिहारी मंदिर के पास ये हादसा हुआ है। जैसे ही ये हादसा हुआ, वैसे ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे। आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से लोगों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मथुरा में हुई इस अप्रिय घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद और घायलों का नि:शुल्क इलाज की घोषणा की है। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने भी घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जर्जर भवन का हिस्सा गिरने से हादसा हुआ है।
 
मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 
गौरतलब है कि वृंदावन और बांके बिहारी मंदिर परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बना हुआ है और तीर्थ यात्रियों को धमकाकर उनके हाथों का सामान छीन लेते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

भारत का चीन को कड़ा मैसेज, अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलने की कोशिश खारिज, बोला- काल्पनिक नामों से नहीं बदलेगा सच

US-Iran के बीच 'महानायक' बनेंगे व्लादिमीर पुतिन? शहबाज शरीफ रहे नाकाम, अब रूस कराएगा अमेरिका-ईरान का समझौता

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Yogi Adityanath का TMC पर तीखा हमला, बोले- ‘तुष्टिकरण, माफियाराज और कट मनी से जकड़ा बंगाल’

अगला लेख