पंचायत चुनावों को देखते हुए 58 हजार गांवों में 'जनसंवाद' करेगी भाजपा

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (11:52 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 58 हजार से अधिक ग्रामसभाओं में जनसंवाद करने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के लिए संगठन के प्रभारी व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 18 मार्च तक पार्टी के नेता, केंद्र व राज्‍य सरकार के मंत्री, सांसद व विधायक 58 हजार से अधिक ग्राम सभाओं में पहुंचकर जनसंवाद करेंगे और केंद्र और राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
 
ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव: क्या टर्निंग प्वाइंट साबित होगी ममता की चोट?
 
पाठक ने बताया कि भाजपा ने केंद्र और राज्‍य सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों को ग्राम चौपालों में पहुंचने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को गांव-गांव में व्यापक समर्थन मिल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को लखनऊ के गंगागंज से 'ग्राम चौपाल' अभियान का शुभारंभ किया।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल चुनाव: क्या टर्निंग प्वाइंट साबित होगी ममता की चोट?
उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर सीधे अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही है, लेकिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 हजार से अधिक सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस चुनाव के जरिए भाजपा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी जमीनी हकीकत का आकलन करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम अटैक में PAK की साजिश का बड़ा खुलासा, आतंकियों को दी गई थी मिलिट्री ट्रेनिंग

Petrol Diesel Prices: Crude Oil के भाव फिर गिरे, 60 डॉलर से नीचे पहुंचा, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

राहुल गांधी भारतीय हैं या ब्रिटिश? हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का आज जवाब

UNSC की बैठक से पहले पाकिस्तान ने क्यों की बंद कमरे की मांग, क्या है दहशत की वजह?

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

अगला लेख
More