Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भाजपा नेता और एडवोकेट गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने गौरव के सिर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए।
उन्हें पहले फोन करके शराब की दुकान के सामने बुलाया गया था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।