Biodata Maker

बीजेपी विधायक के रिश्तेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (10:13 IST)
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ कम होता चला जा रहा है। जहां प्रदेश में अपराधियों के ऊपर योगी सरकार हंटर चला रही है तो वहीं अपराधी भी बिना खौफ अपराध को अंजाम देते चले जा रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार सुबह स्कूटी सवार बदमाशों ने बीजेपी विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में नाबालिग से 7 लोगों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या, पिता ने खुदकुशी की कोशिश की तब हुई FIR
हत्या की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे की कारणों की जानकारी में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में रहने वाले नरेश त्यागी (60) अपने परिवार के साथ रहते हैं और वे सरकारी कामों की ठेकेदारी करते हैं। वहीं मृतक नरेश त्यागी बीजेपी से विधायक अजीतपाल त्यागी का मामा बताया जा रहा है।
 
मृतक नरेश त्यागी रोज की तरह आज सुबह भी घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने उन्हें रोककर कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने से नरेश त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े नरेश त्यागी की हत्या से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और वहीं घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रभाव से शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र करने में जुट गई है। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए 4 टीमें गठित की हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख