Hanuman Chalisa

UP में सड़क हादसों को देखते हुए बड़ा फैसला, घने कोहरे की स्थिति में खड़ी हो जाएंगी परिवहन की बसें

अवनीश कुमार
मंगलवार, 20 दिसंबर 2022 (21:45 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में भीषण कोहरे के चलते हो रहे हादसों को कम करने के लिए यूपी परिवहन निगम ने बड़ा फैसला लिया है। परिवहन निगम की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार यदि रास्ते में कोहरे के कारण दृश्यता स्तर में कमी आती है तो बसों को नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा कर दिया जाएगा और रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक अथवा कोहरा छंटने के बाद ही बसों का संचालन पुन: किया जाएगा।
 
बसों के संचालन को लेकर उत्तरप्रदेश परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक ने संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोहरे के कारण हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि यदि मार्ग पर कोहरा पाया जाएगा तो बसें मार्ग में पड़ने वाले बस स्टैंडों, ढाबा, थाना, पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा पर कोहरा कम होने तक खड़ी कर दी जाएंगी। इसका निर्णय क्षेत्रीय प्रबंधक स्थानीय स्थिति के अनुसार करेंगे। रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक अथवा कोहरा छंटने के बाद ही बसों का संचालन पुन: किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि कोहरे के मद्देनजर अगले 1 महीने तक ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर कैम्प करेंगे तथा यात्रियों के अलावा चालक/परिचालक के लिए स्टेशनों पर ठहरने, अलाव, शौचालय, साफ-सफाई व सुरक्षा के चाक-चौबंद उपाय उपलब्ध कराएंगे।
 
बस स्टेशनों पर स्थित कैंटीन व स्टॉल रात-दिन खुले रहेंगे। ब्रीथ एनालाइजर से चालकों की मादक पदार्थों के सेवन की जांच भी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस बात का भी विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

Gujarat : दक्षिण गुजरात में मानसून का कहर, सूरत शहर पानी-पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव

Ayodhya Ram Mandir Donation Row : श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PM मोदी से क्या बोले राहुल गांधी

Bharat Mata Controversy : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- शास्त्रों में नहीं है भारत माता का उल्लेख, अयोध्या में RSS पर निशाना

Sonam Wangchuk News : 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन, सोनम का X पर पोस्ट, पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका

अगला लेख