shiv chalisa

राम मंदिर निर्माण के लिए मौनी बाबा ने ली भू-समाधि

Webdunia
मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (20:40 IST)
अमेठी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीतिक गलियारों में छिड़ी बहस के बीच अमेठी में मौनी बाबा मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ तीन दिनों के लिए भू-समाधि में चले गए हैं। ये उनकी 53वीं समाधि है।
 
जिले के बाबूगंज स्थित सगरा में बाल ब्रह्मचारी मौनी स्वामी उर्फ मौनी बाबा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का संकल्प लेकर जमीन के 14 फ़ीट अंदर तीन दिनों के लिए समाधि ले ली है। 
 
साधना आश्रम में रहने वाले 50 वर्षीय शिव योगी स्वामी के अनुयायियों ने मंगलवार को बताया कि बाबा ने 11 वर्ष की उम्र में वैराग्य धारण कर लिया था। भगवान शिव का दर्शन करने और राष्ट्र कल्याण की भावना को लेकर उन्होंने वर्ष 1989 में मौन धारण किया।
 
मौन रहकर भगवान का पूजन-अर्चन करने का सिलसिला वर्ष 2002 तक लगातार चलता रहा। उन्होंने श्रावण मास के अंतिम चरण में अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण एवं भगवान महाकाल की कृपा प्राप्त करने के लिए अन्न जल त्याग कर तप करने के उद्देश्य से समाधि ली है। 
 
अनुयायी ने बताया कि स्वामी ने समाधि लेने की शुरुआत नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर से की थी। वहां उन्होंने 41 दिनों तक लगातार भू-समाधि ली थी। इससे खुश होकर नेपाल के महाराज वीरेन्द्र विक्रम शाह ने 11 हजार रुद्राक्ष और चांदी का मुकुट भेंट किया था। इसके बाद उन्होंने इसी मंदिर में 30 दिनों तक समाधि ली थी। इसके अतिरिक्त बाबा दिल्ली, नासिक आदि स्थानों पर समाधि ले चुके हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ईरान जंग में क्या पाकिस्तान भी होगा शामिल, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से क्या बोले आसिम मुनीर?

यूपी के विकास व सुधार के लिए गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए : CM योगी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद अब गुजरात में 129 करोड़ की लागत से बनेगा लोटस पार्क, देखें पहली झलक

CM डॉ. मोहन यादव ने दिखाई क्वींस ऑन द व्हील्स को हरी झंडी, बोले स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिला बाइक राइडर्स

पाकिस्तान में खूनी मंजर: शिया समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 38 लोगों की मौत, क्‍यों हुआ ये खून-खराबा?

अगला लेख